बलिया: सरस काव्य गोष्ठी में किए गए पत्रकार सम्मानित

नगरा/बलिया। सनलाइट कंपीटीशन प्वाइंट के सभागार में राष्ट्रीय समाजिक एवं साहित्यिक संस्था साहित्य उन्नयन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार चौहान ‘बागी’ के नेतृत्व में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें साहित्य उन्नयन संघ के बलिया इकाई के विस्तार हेतु कई प्रस्ताव पारित किए गए। एक सरस काव्य गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। जनपद भर से आए कवियों द्वारा अपने काव्य पाठ से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।संस्था के संस्थापक डॉ. दिलीप कुमार चौहान ‘बागी’ ने एक लाख गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में निःशुल्क कॉपी – कलम के संकल्प पर बोलते हुए कहा कि संस्था द्वारा इस राष्ट्रीय व्यापी अभियान के तहत अभी तक लगभग 7,275 बच्चों में उक्त सामग्री का वितरण किया जा चुका है। डॉ. जितेंद्र त्यागी, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. राम विलास चौहान, डी. एन सिंद रसिक, पुष्पराज पुष्प, राकेश प्रसाद दुबे, बाल कवयित्री नंदिता सहित कई अन्य रचनाकारों द्वारा काव्य – पाठ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों को भी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार चौहान बागी द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें पत्रकार डॉ. संजय कुमार सिंह, कृष्णपाल यादव,अश्वनी कुमार पाण्डेय, संजय पाण्डेय, बसंत पाण्डेय प्रमुख रूप से शामिल रहे।कार्यक्रम का संचलन बलिया इकाई के महामंत्री डी. एन. सिंह रसिक, अध्यक्ष्ता इंद्रजीत वर्मा एवं संयोजन तारकेश्वर गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष रामबदन वर्मा ने की। इस मौके पर नंदिनी सिंह चौहान, दीपक गुप्ता, सनलाइट कोचिंग के संचालक आदित्य वर्मा, शिव जी, चंद्रभान चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संतोष कुमार चौहान द्वारा आभार ज्ञापित किया गया।




