देवरिया
देवरिया का लाल झारखंड में हुए शहीद

असगर अली /देवरिया।जनपद के करौता गांव निवासी संदीप कुमार गौड़ 2023 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे।बीते कल झारखंड के चाईबासा में नक्सल ऑपरेशन के दौरान जंगल मे सीआरपीएफ कोबरा विंग के जवान को जहरीले साँप ने काट लिया। इलाज के दौरान सीआरपीएफ जवान संदीप कुमार गोंड शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शरीर गोरखपुर एयरपोर्ट से पैतृक गाँव पहुँचा।शहीद का पार्थिव शरीर को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई। गाँव में उमड़ा जनसैलाब।जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन समेत कई अधिकारी उनके गांव पहुँचे और परिजनों को ढाढस बधाया। शहीद के गाँव सीआरपीएफ के आईजीअनिल कुमार भावुक होते हुए कहा- कि जब नक्सलवाद खत्म करने के करीब हुए तो”हमने अपना एक वीर साथी खो दिया”।इनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।




