Slide 1
Slide 1
बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरोहतास

रोहतास:एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा-जय एनडीए,तय एनडीए, पूरा शाहाबाद एनडीए

रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट….

डेहरी विधानसभा के जख्खी बिगहा कैनाल रोड स्थित ई ललन सिंह सपोर्टिंग क्लब में मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए घटक के सभी दलों के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष सहित अनेकों समर्थक उपस्थित रहें। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपिल कुशवाहा ने संचालन किया। भाजपा, जदयू, लोजपा (आर), हम के जिला अध्यक्ष सहित काराकाट पूर्व सांसद श्री महाबली सिंह, एमएलसी निवेदिता सिंह, पूर्व विधायक ई सतयनारायण सिंह, राजू गुप्ता, लोजपा (रा) प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी, कक्कू खान, नंदकिशोर सिंह, अंगद जी, सीमा सिंह, आशुतोष कुमार सिंह सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधित में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार द्वारा किए गये कार्यों का गुणगान करते हुए जय एनडीए, तय एनडीए, शाहाबाद एनडीए का आवाज बुलंद किया। लोजपा (रा) प्रदेश में सचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह सोनू सिंह व अन्य नेताओं ने कहा कि एनडीए घटक दल से किसी भी पार्टी से किसी भी व्यक्ति को टिकट मिले हम सब एक साथ मजबूती के साथ कार्य करते हुए एनडीए की झोली में डालने का कार्य करेंगे। सोनू सिंह द्वारा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारा को मजबूत करते हुए सोन आरती, मरीन ड्राइव, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल का सुदृढ़ व उचित व्यवस्था सहित अन्य ओजस्वी संबोधन से लोगों ने जोरदार तालियां बजाते हुए समर्थन किया। बैनर, पोस्टर, टोपी, झंडा के साथ सबसे ज्यादा लोजपा (आर) के कार्यकर्ताओं ने इस एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में चार चांद लगाए। यह महासम्मेलन डेहरी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की एकजुटता और मजबूती का प्रतीक रहा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए एनडीए के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button