देवरिया:सड़क पर गड्ढों से सोनूघाट-बरहज मार्ग पर ई-रिक्शा पलटा

असगर अली
देवरिया। जनपद के सोनूघाट-बरहज मार्ग पर शुक्रवार को एक ई-रिक्शा पलट गया। यह घटना नगर पंचायत भलुअनी के मुख्य बाजार गांधी चौक के पास हुई। रिक्शा में सवारियां मौजूद थीं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा रिक्शा सीधा किया गया।जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई भारी वाहन नहीं गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह गड्डों होने के कारण आए दिन छोटी बड़ी घटनायहोटी रहती है लेकिन इस मार्ग पर जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासन के लोग भी ध्यान नहीं दे रहे है वर्षों से सोनू घाट से बरहज जाने वाली सड़क बदहाल बना हुआ है।स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि सोनूघाट-बरहज मार्ग पर गड्डों के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। इन दुर्घटनाओं में लोग घायल होते हैं और वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले माह सोनू घाट चौराहे पर भी जर्जर सड़क के कारण एक ई-रिक्शा पलट गया था। जिसमें दो लोग घायल हुए थे।लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद, जिला प्रशासन इस जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर किसानों के साथ प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग की थी, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी इस सड़क के निर्माण के लिए प्रदर्शन किया था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।




