गावं चलो अभियान के तहत सांसद विनोद बिंद ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

चन्दौली । यूपी में भाजपा ने गावं चलो अभियान शुरू कर दिया है । अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा ।अभियान का मकशद लोगो को बीजेपी से जोड़ना है । आने वाले पंचायत चुनाव व 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी से कमर कसना शुरू कर दिया है । भाजपा नेता गावं में जाकर केंद्र सरकार यूपी सरकार की उपलब्धियों को लोगो तक पहुंचा रहे है। इसी क्रम में भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद गावं चलो अभियान के तहत औराई विधान सभा के ग्राम सभा कोइलरा मे लोगो से संपर्क करने के साथ ही गावं में ही चौपाल लगाकर जनता की बातो को सुनने के साथ ही उनकी समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन दिया । इस दौरान मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां व प्रदेश सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया । उन्होंने गांव प्रधानमंत्री के विभिन्न कार्यक्रमों को जानकारी हैंडविल और लीफलेट के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाई गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लाई गई भारत सरकार की सभी योजनाएं गरीब और सभी वर्ग समुदाय के लिए कल्याणकारी योजनाएं हैं। चौपाल में सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा कि हमे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने में सरकार का सहयोग करना है। जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके । हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही है ।हर व्यक्ति बिना भेदभाव के सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पा रहा है ।हम सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रहे है । पीएम मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण सेवा व सुशासन के साथ भारत आगे बढ़ रहा है । देश मे मोदी व प्रदेश में योगी के सभी योजनाओं का लाभ हर परिवार को मिल रहा है ।

इस अवसर सुनील बिन्द मण्डल अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल त्रिपाठी , महामंत्री के पी मिश्रा , नीरज सिंह , राकेश मिश्रा मण्डल उपाध्यक्ष, कमलेश सिंह मण्डल उपाध्यक्ष, नितेश दीक्षित मण्डल उपाध्यक्ष, शिव विजय पाठक ,शरद पाण्डेय मण्डल महामंत्री, रजनीश, शिवम् तिवारी , कमला शंकर गुप्ता सेक्टर संयोजक एवं अन्य सभी बूथ कमेटी तथा आम जनमानस व मातृशक्ति की उपस्थिति रही।




