Slide 1
Slide 1
आजमगढ़मऊ

मऊ: दौलतपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण

सतीश पांडेय
मऊ। घोसी तहसील अंतर्गत ग्राम दौलतपुर में चल रहे भूमि विवाद के मामले में घोसी के उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। यह वाद ढोढा बनाम फौजदार आदि  यूपीआरसी की धारा 116 के अंतर्गत उप जिलाधिकारी न्यायालय में लंबित है।उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने विवादित भूमि की पैमाइश, सीमांकन और कब्जे की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान दोनों पक्ष मौके पर मौजूद रहे, और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से उचित व्यवस्था की गई थी। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि “यह मामला राजस्व संहिता की धारा 116 के अंतर्गत बंटवारे से संबंधित है। आज मौके पर पहुंचकर स्थिति का भौतिक निरीक्षण किया गया है। दोनों पक्षों की दावेदारी को देखा गया है। अब अभिलेखों और निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर इस वाद का निर्णय आगामी तिथि पर नियमानुसार किया जाएगा। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।”ग्रामीणों में इस विवाद को लेकर काफी समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, जिसे लेकर अब न्यायिक प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। गांववासियों की नजरें अब आने वाले फैसले पर टिकी हैं। स्थल निरीक्षण के दौरान स्थानीय लेखपाल अजय कुमार चौहान, सुधाकर प्रसाद और अन्य राजस्व कर्मी और  दोनों पक्ष मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button