ईमानदार डीएम रविन्द्र कुमार आजमगढ़ पर साजिश का वार एक्सईएन के आरोप या डर?

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़ में ईमानदारी से काम करने वाले जिलाधिकारी रविंद्र कुमार पर अब सिस्टम की गंदी राजनीति शुरू हो गई है।सिंचाई विभाग के एक्सईएन अरुण सचदेव ने आरोप लगाया है कि डीएम ने उन्हें कैंप कार्यालय में बुलाकर अभद्रता की और मारपीट की। उन्होंने विभागाध्यक्ष को पत्र लिखकर जनपद में काम करने से इनकार कर दिया है।लेकिन ज़रा ठहरिए…यह वही एक्सईएन हैं जो बाढ़ निरीक्षण के दिन बिना सूचना के गोरखपुर चले गए थे।बाढ़ प्रभावित गांवों की सूची मांगी गई, एक महीना बीत गया। जवाब तक नहीं मिला।जब डीएम ने लापरवाही पर वेतन रोका और फटकार लगाई…तो उल्टा जिलाधिकारी पर ही आरोप लगा दिए। सूत्रों का कहना है, जो अफसर कुर्सी पर बैठकर हराम की तनख्वाह खाते थे, अब वही लोग डीएम का ट्रांसफर कराने की जुगत में लगे हैं।क्योंकि जब ईमानदारी सिस्टम से टकराती है। तो तिलमिलाहट होती है।




