Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़:भीषण सड़क दुर्घटना मे 10 घायल, दो की मौत

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के हुसैनगंज के पास गुरुवार रात सड़क किनारे खड़ी छत ढलाई की मशीन में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल मजदूर को वाराणसी ले जाते समय दम तोड़ दिया। इसके अलावा दस मजदूर घायल हो गए। सभी घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से अधिकांश को मामूली चोटें आईं। मिली जानकारी के अनुसार पल्हनी ब्लॉक के बयासी गांव में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। छत ढलाई का ठेका मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के टोडरपुर घरोहिया मोड़ निवासी हरिहर चौहान ने लिया था। गुरुवार रात करीब 11 बजे तक छत की ढलाई का काम चला। इसके बाद मजदूर काम खत्म कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। सड़क किनारे खड़ी छत ढलाई मशीन के पास मजदूर बैठे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के सुतरही गांव निवासी 52 वर्षीय प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 55 वर्षीय बिहारी यादव की रास्ते में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा इसी गांव के 40 वर्षीय पिंटू कुमार, 35 वर्षीय हरिद्वार, 30 वर्षीय धनराज, 60 वर्षीय रामाशीष, 40 वर्षीय सत्येंद्र, 35 वर्षीय शिव प्रकाश और 30 वर्षीय रवि चौहान घायल हो गए। वहीं आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर क्षेत्र के अवांव गांव के 60 वर्षीय मुकेश कुमार, 55 वर्षीय उमेश कुमार और 65 वर्षीय सरजन राम को भी चोटें आईं। सभी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने अधिकांश को मामूली चोटें बताते हुए शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button