गाजीपुर:युवाओं की मेहनत से बहाल हुई शेरपुर फीटर की बिजली सप्लाई

गाजीपुर। शेरपुर में बीती रात शेरपुर क्षेत्र में बाढ़ और लगातार बारिश के बीच उस समय संकट गहरा गया, जब रात करीब 11 बजे 11 हज़ार वोल्ट के तारों पर एक पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरे गांव में अंधेरा छा गया। ऐसे कठिन हालात में गांव के युवाओं ने साहस और सेवा की अनोखी मिसाल पेश की।राघवेंद्र उपाध्याय उर्फ बुच्चू बाबा ने बताया कि बाढ़ और तेज बारिश के बावजूद युवाओं ने घंटों मेहनत की। पेड़ काटे, रास्ता साफ किया। टूटे तारों की मरम्मत करवाई।जोखिम उठाकर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बिजली बहाल कराने में सफलता पाई। इस प्रयास के चलते शेरपुर फीटर की बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू हो सकी, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस कार्य में सोनू राय, कल्लू राय, मुलायम यादव, नारद यादव, आदरु गुप्ता, पारस गुप्ता, यूलियश, छोटू, मिंटू, बबली, पहलवान, धनजी, सिपाही समेत कई युवाओं ने हिस्सा लिया।




