चंदौली
चंदौली : गांजा तस्करी का अभियुक्त हुआ दोषमुक्त

राजेंद्र प्रकाश
चन्दौली। राजकीय रेलवे पुलिस मुग़लसराय द्वारा स्टेशन से अभियुक्त संजय सिंह के पास से लगभग 50 किलोग्राम गांजा बरामद किया था । बीते 24 दिसम्बर को हुई सुनवाई में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम माननीय न्यायालय द्वारा दोषमुक्त कर दिया गया । जीआरपी मुग़लसराय जनपद चन्दौली द्वारा अभियुक्त संजय सिंह के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 261/2010 अंतर्गत धारा 8/20 स्वापक औषधीय एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम में प्रेषित आरोप पत्र दाखिल हुआ था । अभियुक्त संजय सिंह की तरफ से पैरवी राजेश सिंह व चंदन सिंह द्वारा किया गया ।




