Slide 1
Slide 1
मऊराजनीति

मऊ : सिर्फ नाम बदलना जानतीं है सरकार- राजमंगल

सतीश कुमार पांडेय
मऊ। घोसी स्थित धरौली ग्रामपंचायत में मनरेगा बचाओ मजदूर बचाओ एक जन चौपाल का आयोजन घोसी ब्लाक अध्यक्ष श्री सुरेश राजभर जी के नेतृत्व में किया गया जिसमें मनरेगा से सम्बंधित मजदूरों ग्रामीणों एवं किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राजमंगल यादव ने सरकार पर तानाशाहीपूर्ण रवैया का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार पुरे अपने कार्य काल में सिर्फ कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों का नाम बदलने में ही परेशान हैं जब कि मनरेगा जैसी महत्वकांक्षी योजना जो राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के नाम पर रखीं गई थी उसे भी भाजपा की सरकार बदल कर जी राम जी कर दिया । आप देख सकते हैं कि ये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को भी नहीं छोड़ने वाले लोग हैं उन्हीं के साथ में आज देश कि कमान है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम् नारायन शर्मा नरेन्द्र यादव शमशाद आलम राहुल मौर्य अमरेश यादव मंन्जू देवी बदामी देवी शिवचन्द निषाद चन्द्रभान भारती रामदर्शन यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरूष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button