Slide 1
Slide 1
प्रतापगढ़

आरएसएस ने बेलखरनाथ में मनाया शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस


रवीन्द्र कुमार जायसवाल प्रतापगढ़।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाबा बेलखरनाथ खण्ड में शनिवार को शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस के रूप में हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव  स्वयंसेवकों द्वारा मनाया गया। संघ द्वारा मनाये जाने वाले छः प्रमुख उत्सवों  में से हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव एक है। कार्यक्रम के पूर्व बाबा बेलखरनाथ धाम सेवा समिति के अध्यक्ष शीतला सिंह मदन ने स्वागत भाषण किया।कार्यकम का शुभारंभ मुख्य वक्ता जिला संघचालक चिंतामणि और खंड कार्यवाह श्री अजय प्रताप सिंह द्वारा छत्रपति शिवाजी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया । मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए चिंतामणि ने कहा कि सन 1674 में ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को शिवाजी का राज्याभिषेक हुआ था।

इस दिन से न केवल मराठों का उदय हुआ, बल्कि समस्त हिन्दू सम्राज्य का उदय हुआ। इनके पूर्वजों ने भी हिन्दू धर्म को जीवित रखने के लिए अपनी आहुतियां दी है।उन्होंने कहा कि आज भी इनकी वीरता की गाथा सुनाई जाती है। ऐसे में जब 1925 में आरएसएस की स्थापना हुई तो आरएसएस ने विजयी पताका भगवा को चुना। जबकि शिवाजी के राज्याभिषेक दिन हिन्दू सम्राज्य दिवस मनाने की घोषणा की।इस मौके पर जिला प्रचार प्रमुख अंकुर,सह खंड कार्यवाह शिवेंद्र,सक्षम के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह,भाजपा नेता बृजेंद्र सिंह छोटेभैया,दीपक,मनोज, सिद्रार्थ,अजय मिश्रा, कृष्णा सोनी ,केके शर्मा, मदन सिंह,आशीष,केपी सिंह,अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button