Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर:ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के नए राष्ट्रीय महासचिव बने जितेंद्र,संगठन को नई दिशा में मिलेगी गति

गाजीपुर।मुहम्मदाबाद तहसील निवासी जितेंद्र राय बबलू ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने बताया कि जितेंद्र राय बबलू की नियुक्ति पर ब्रह्मर्षि समाज में खुशी की लहर है। लोगों द्वारा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। जितेंद्र राय बबलू की नियुक्ति से ब्रह्मर्षि समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार राय ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।जिसमें जितेंद्र राय बबलू को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी  के दो-तिहाई से अधिक सदस्यों की सहमति से लिया गया है। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार राय ने अपने पत्र में बताया है कि रजनीश राय के त्यागपत्र देने के बाद जितेंद्र राय बबलू को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया था। अब उन्हें महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। जितेंद्र राय बबलू की नियुक्ति से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button