Slide 1
Slide 1
क्राइममिर्जापुर

मिर्जापुर : दस हजार पशुओं की तस्करी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हालत में गिरफ्तार

दूसरा तस्कर भागने में रहा सफल

तारा त्रिपाठी

मीरजापुर। अदलहाट पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात शेरपुर तिराहे के पास मुठभेड़ में पशु तस्कर अफजाल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पशु तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी है। दूसरा तस्कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ के अनुसार बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली कि डीसीएम से मवेशियों को रीवां, मध्य प्रदेश से बिहार ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम ने पीछा किया तो नरायनपुर चौकी क्षेत्र के शेरपुर तिराहे के पास आरोपियों ने डीसीएस को खड़ा हाइकर दियामाद दो आरोपी डीसीएम से उतरे और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। अदलहाट पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक पशु तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा तस्कर भाग गया। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल अफजाल अहमद निवासी मुरादपुर थाना सिधौली जनपद हापुड़ को पुलिस अभिरक्षा में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह 10 साल से तस्करी कर रहा है। अब तक 10 हजार पशुओं की तस्करी कर चुका है। वह हापुड़ के रहने वाले तस्कर दिलशाद के लिए काम करता है। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किया है। इसमें कई तस्करों के नंबर मिले हैं। पुलिस उसकी जांच कर रही है। आरोपी पर कितने मुकदमे दर्ज हैं इसकी पड़ताल की जा रही है। 37 मवेशियों को कराया गया मुक्त,बरामद दो मोबाइल में कई तस्करों के मिले हैं नंबर, पुलिस कर रही है। पड़ताल आरोपी अफजाल अहमद। पुलिस अभिरक्षा में मंडलीय अस्पताल में भर्ती, तमंचा, दो कारतूस, दो खोखे बरामद कारतूस, दो खोखे बरामद हुए। डीसीएम से 37 मवेशियों को मुक्त कराया गया।

जिले की सीमा मध्यप्रदेश से सटी है। घने जंगल होने के कारण मध्य प्रदेश से तस्कर पशुओं की तस्करी करके सोनभद्र के रास्ते बिहार पहुंच जाते हैं। तस्करों के लिए रास्ता पुलिस से बचने का आसान रास्ता है। ज्यादातर तस्कर इसी रास्ते से जाते हैं। तस्कर मिर्जापुर के रास्ते में मवेशियों को लेकर बिहार जाते हैं। मवेशियों की सप्लाई इस समय ज्यादातर बिहार के रास्ते बंगाल तक की जाती है। एक साल पहले मिर्जापुर में चोरी छिपे बूचड़खाने घेरेबंदी करने पर पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ में पशु तस्कर को पकड़ा गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसके पास से 37 मवेशियों को मुक्त कराया गया है। मंजरी राव, सीओ चुनार।
दो साल में दस तस्कर मुठभेड़ में पुलिस ने किए गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार दो साल में अब तक मुठभेड़ में 10 पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। तस्करों को पकड़ने में अदलहाट, अहरौरा, लालगंज, जिगना, देहात कोतवाली पुलिस को तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने उस दौरान कार्रवाई की थी। मध्य प्रदेश हो या मिर्जापुर के आस-पास के जिले सभी स्थानों से मवेशियों को इक‌ट्ठा करके तस्क बिहार ले जाते हैं। पशु तस्क बेरहमी से मवेशियों को वाहनों भरकर बिहार ले जाते हैं। पकड़े जाने पर तस्कर पुलिस फायरिंग करते हैं। कुछ तो भाग सफल हो जाते हैं तो कुछ की गिरफ्त में आ जाते हैं। मुखबिर सूचना पुलिस को मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button