Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़मिर्जापुर

मिर्जापुर: अहरौरा बांध के 22 गेट खुले,चंदौली के कई गांव से टूटा संपर्क,महिला की मौत

मिर्जापुर ( तारा त्रिपाठी)।अहरौरा बांध के 22 गेट खोले जाने से कई रास्ते जलमग्न हो गए।बांध के पानी का जलस्तर 358 फीट पहुंचने पर 4 इंच गेट खोला गया।अहरौरा बांध से निकले पानी से चकिया संपर्क मार्ग पर भरा पानी मार्ग पर करीब 3 फीट ऊंचा पानी बहने से  आवागमन बंद हो गया है।अहरौरा और चंदौली जनपद के कई गांवों से संपर्क  टूट गया है। जानकारी मिली है कि लगातार बढ़ रहे जलस्तर से अहरौरा के जरगो बांध भी भर गया है। पानी बढ़ने पर जरगो बांध का भी 4 गेट बांध की सुरक्षा को देखते हुए खोला गया है। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भी बांध भर जाने की सूचना पर निरीक्षण किया है। पसही डवक मार्ग पर टैम्पो पसही मुसहर बस्ती के पास पानी के दबाव में बह गया। एक महिला की मौत और चार लोगों की लापता होने की सूचना है, रेस्क्यू कार्य जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button