Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़:सो रहे बुजुर्ग और खेल रहे किशोर को सर्प ने डसा, मौत

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सोधनपट्टी गांव में घर के भीतर सो रहे वृद्ध की सर्प दंश से मौत हो गई। 65 वर्षीय सतिराम कुछ दिनों से पैरालासिस के मरीज थे। घर पर ही रहते थे, प्रतिदिन की तरह घर के बरामदे में भोजन करने के बाद सो रहे थे। रात लगभग 12 बजे सर्प विस्तर पर चढ़कर उनके गर्दन के पास डस लिया। इसके बाद सांप बिस्तर पर ही बैठा रहा। वृद्ध की चीख—पुकार सुनकर परिजन उठे तो सांप को भगाया। परिजन वृद्ध को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराए। तीन चार घंटे बाद वृद्ध की मौत हो गई। सतिराम को दो बेटी है, घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव में कक्षा 7 के छात्र प्रशांत यादव (15 वर्ष) पुत्र अरविंद यादव की जहरीले सांप के काटने से देर रात मृत्यु हो गई। बुधवार सुबह प्रशांत घर पर था, तभी उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक ब्राइट फ्यूचर स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मां रंजना यादव और अन्य परिजनों का इस घटना से गहरा सदमा लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button