Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाजीपुर: मोहम्मदाबाद उप जिलाधिकारी ने लिया शेरपुर में बाढ़ का जायजा

प्रशासन की बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी,अस्थाई राहत शिविर स्थापित

त्रिलोकी नाथ राय ,गाजीपुर। गंगा नदी के उफान से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे भांवरकोल इलाके में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। तहसील प्रशासन अलर्ट पर है। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने सेमरा और शेरपुर गंगा घाट का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रशासन ने अस्थाई राहत शिविर स्थापित किए हैं और नावों की व्यवस्था की गई है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से क्षेत्र के भांगड़ नाले से होते हुए मैदानी इलाके में फसलें डूबने लगी हैं। शेरपुर कला गांव के दक्षिण एवं पूरब सिवान में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे दोनों पुरवे पानी से घिर गए हैं। इलाके के तटवर्ती गांवों में शेरपुर का मुबारकपुर  बस्ती, धर्मपुरा, माघी, पच्चासी आदि पुरवे सहित फिरोजपुर गांव पानी से घिरने से तहसील मुख्यालय से इन गांवों का संपर्क टूट गया है। बाढ़ से सैकड़ों बीघा खेतों में बोई गई परवल, मिर्च, टमाटर, करैला, लौकी आदि फसलें डूबने लगी हैं। प्रशासन ने राहत कार्यों के लिए टीमों को तैनात किया है लोगों से सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button