Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : महर्षि अरविन्द के सपनो को साकार करेंगे – अंगराज 

गाज़ीपुर I स्वयंसेवकों मे नई ऊर्जा के संचार के लिए चलाया जाने वाला कार्यक्रम वन बिहार आज रविवार को स्वामी सहजानंद महाविद्याल राजेंद्र नगर पीरनगर मे उत्साह एवं अनुशासन के साथ मनाया गया । स्वयंसेवकों ने शाखा लगाया जिसमे खेलकूद अंताक्षरी आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया I कार्यक्रम का प्रारंभ एकल गीत एवं अमृत वचन के साथ हुआ, तत्पश्चात प्रांत संघचालक अंगराज का प्रेरणादायी बौद्धिक प्राप्त हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण विश्व का कल्याण हिन्दू धर्म, हिन्दू संस्कृति एवं हिन्दू समाज के माध्यम से ही संभव है, इसी संस्कृति के उत्थान के बल पर भारत पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है और उन्होंने संघ के आगामी गुरु पूर्णिमा को होनेवाला गुरु पूजन कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए उसके महत्व को भी बताया।उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में समाज परिवर्तन के लिए निर्धारित पंच परिवर्तनों को आधार बनाकर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ रहा है। हम सभी स्वयंसेवकों का दायित्व है कि महर्षि अरविन्द के स्वप्नों को साकार करते हुए हिन्दुत्व की चेतना को प्रज्वलित करें। इस चेतना की ज्वाला से अतीत के सभी विकृतियों को समाप्त करते हुए भारत के गौरवशाली अतीत का पुनः साक्षात्कार कर अपने मानव जीवन को सार्थक बनाये I कार्यक्रम में जिला प्रचारक प्रभात, जिला संघचालक जयप्रकाश, नगर संघचालक सर्वजीत सहित जिला एवं नगर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button