Slide 1
Slide 1
आजमगढ़कारोबारक्राइम

आजमगढ़:फर्जी सिम बेचने वाला PoS एजेंट गिरफ्तार,6 जियो सिम बरामद

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मेहनगर कस्बे से एक PoS एजेंट (सिम विक्रेता) को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 1 जियो एक्टिवेटेड सिम और 5 अनएक्टिवेटेड जियो सिम बरामद की गई हैं।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि मेहनगर कस्बे में जियो स्टोर पर फर्जी सिम एक्टिवेट कर बेची जा रही हैं। जांच के दौरान पुलिस ने जियो स्टोर के डिस्ट्रीब्यूटर साहिल कुमार, पुत्र रमेश प्रसाद, निवासी धरनीपुर, रानीपुर, आजमगढ़ को सिंचाई विभाग कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में साहिल ने बताया कि वह अन्य व्यक्तियों की आईडी पर फर्जी सिम एक्टिवेट कर 2-3 हजार रुपये में बेचता था। उसने नेटवर्क की समस्या का बहाना बनाकर ग्राहकों से अतिरिक्त फिंगरप्रिंट लेकर सिम एक्टिवेट की और उन्हें बेचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button