आजमगढ़
आजमगढ़: भूमाफियाओं ने धोखे से कराया जमीन का बैनामा

गोविन्द लाल शर्मा/ आजमगढ़। विक्षिप्त को धोखे में रखकर भू माफियों ने बैनामा करा ली जमीन पीड़ित की बहन पहुंची एसपी दरबार लगाई गुहार। बता दे कि रानी की सराय थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी दरख़्शा ने भू माफियाओं के खिलाफ एसपी को शिकायती पत्रक सौंपकर कार्यवाही की दरकार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसके भाई जाकिर का एक्सीडेंट के चलते मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं रहता। जिसका फायदा उठाते हुए बगल के गांव के रहने वाले भू माफिया किस्म के कुछ लोगों द्वारा उसके भाई को बहला फुसलाकर धोखे से उसकी कीमती जमीन का बैनामा कर लिया गया। इसकी जानकारी होने पर जब परिजनों ने बातचीत करने का प्रयास किया तो उक्त लोग अभद्र भाषाओं के साथ मारपीट पर आमादा हो गए। जिसके चलते परिवार के लोग काफी डरे सहमे है।




