Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइमवाराणसी

वाराणसी:प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान,लगा जुर्माना


सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी । प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व मे अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध सयुंक्त महाभियान मे एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी और इंस्पेक्टर दशाश्वमेध  विजय कुमार शुक्ला और उनकी पुलिस बल और प्रवर्तन दल और अतिक्रमण विभाग की सयुंक्त टीम के सहयोग से  अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध अति सघनअभियान चलाया गया। यह अभियान गिरजाघर से गोदौलिया होते हुए दशास्वमेघ घाट से वापस गोदौलिया चौराहा,गिरजाघर होते हुए नईसड़क,बेनिया बाग से वापस दशास्वमेघ थाना तक चलाया गया।अभियान के दौरान माला फूल की दुकाने ठेला,स्थाईकाउंटर,तिरपाल,  ब्रेच,दुकाने इत्यादि अतिक्रमण को हटवाकर रोड को अतिक्रमण मुक्त किया गया। अवैध अतिक्रमण करने पर  02 ठेला,01 गोमटी को जब्त नगर निगम भेजा गया। भारी मात्रा में अतिक्रमण सामग्री भी जब्त हुई साथ ही 6500/- रूपये का अतिक्रमण जुर्माना भी वसूला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button