
प्राथमिक विद्यालय खडूवान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन
मऊ। शिक्षा क्षेत्र बड़राव के प्राथमिक विद्यालय खड़ूवान में रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वेद प्रकाश राय संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश व विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार उपाध्याय बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत व विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो का मन मोह लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्य अतिथियों व अन्य का अंगवस्त्र व फूल मालाओं से स्वागत किया। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रेम शीला राय का लोगो ने नम आँखों से विदाई दी।

मुख्य अतिथि वेद प्रकाश राय संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माण करता है।सेवा निवृत्ति एक सतत परंपरा है। इस विद्यालय को शीर्ष तक ले जाना इनकी उत्कृष्ट कार्य शैली की निशानी है। पगडंडियों से शिखर तक शिक्षक निर्माण करता है ।जो समाज को अंधेरों से उजाला की तरफ ले जाता है। विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय ने कहा कि सम्मानपूर्वक सेवा से जाना एक विशिष्ट उपलब्धि होती है। इन्होंने अपनी सेवाओं से बेसिक शिक्षा को आगे बढ़ाया है। ज्ञान देने व लेने की परंपरा जन्म से शुरू होती है और मरने के बाद ही खत्म होती है। सांसद राजीव राय के प्रतिनिधि प्रभात राय,डायट प्रवक्ता संदीप राय,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अद्याशंकर मिश्रा संजीव सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय के प्रधानाध्यपिका अनीता यादव व शिक्षक विवेक राय ने मोमेंटो व फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान अरविंद पांडेय एस आर जी, विवेक राय, बृजेश पांडे, संतोष कुमार गुप्ता,अंशुमाली राय, अमित सिंह ,नवीन राय, विनोद राजभर, संजय कुमार गुप्ता, देवेंद्र राय, रजनीश राय, रणजीत राय,आशुतोष शाही, अमित मिश्रा, अनिमेष शाही आदि उपस्थित रहे। संवाददाता




