Slide 1
Slide 1
एजुकेशनवाराणसी

BHU: भू-राजनीति, ट्रैवल और आर्थिक विकास पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

प्राची राय/वाराणसी।बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अटल इन्क्यूबेशन सेंटर में शनिवार को भू-राजनीति, ट्रैवल एवं आर्थिक विकास विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंटरनेशनल अकादमी ऑफ बिजनेस (अमेरिका) और दिवि वेलफेयर सोसाइटी, भारत के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत 100 से अधिक शोध-पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रस्तुत किए गए। आयोजन को AIC-BHU और राजनीति विज्ञान विभाग, बीएययू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इसी श्रृंखला के अंतर्गत समानांतर कॉन्फ्रेंस का आयोजन अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय, नाइजीरिया के ओयो विश्वविद्यालय और आगरा विश्वविद्यालय में भी किया गया।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा (पूर्व कुलपति, AKTU एवं JKTU) ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के बीच भू-राजनीति विश्व व्यवस्था को दिशा देने वाली प्रमुख शक्ति बन गई है। मुख्य वक्ता प्रो. तेज प्रताप सिंह (राजनीति विज्ञान विभाग, BHU) ने भू-राजनीति की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और आधुनिक प्रभावों पर चर्चा करते हुए कहा कि अमेरिका के उदय में प्रवासियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। विशिष्ट अतिथि प्रो. ए. के. जैन ने बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत की उभरती भूमिका को रेखांकित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश तिवारी ने नई विश्व व्यवस्था में भारत की बढ़ती उपस्थिति पर विस्तृत विचार रखे। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. जगदीश राय ने दिवि वेलफेयर सोसाइटी के सामाजिक कार्यों और भविष्य की योजनाओं का उल्लेख किया।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि स्वामी सचिन्द्रानंद जी ने वैश्विक शांति, कूटनीति और मानवता के मूल्यों पर आध्यात्मिक दृष्टिकोण से विचार प्रस्तुत किए। विशिष्ट अतिथियों श्री समित सिंह (सदस्य, भारत सरकार) और डॉ. मोहम्मद आरिफ (विभागाध्यक्ष, राजनीति शास्त्र) ने युवाओं को वैश्विक समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया। दिवि वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक श्री बीर भद्र सिंह ने कहा कि सम्मेलन की सफलता में देश-विदेश के शिक्षाविदों, प्रोफेसरों और IIT व विभिन्न विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन युवा शोधार्थियों, शिक्षाविदों और नीति-निर्माताओं को भू-राजनीति, पर्यटन और आर्थिक विकास की वैश्विक चुनौतियों और अवसरों की गहरी समझ प्रदान करेगा।कार्यक्रम में विकास जी, डॉक्टर सचिन मिश्रा जी, डॉ. सनत जी सहित पूरी आयोजक टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम अटल इन्क्यूबेशन सेंटर, BHU में सम्पन्न हुआ। श्री राजीव पीवी (कोऑर्डिनेटर) को आयोजन में उनके महत्वपूर्ण सहयोग के लिए विशेष आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button