साहित्य उन्नयन संघ मऊ इकाई का हुआ गठन, सुरेंद्र सिंह अध्यक्ष महामंत्री कृष्णदेव बने

मऊ। साहित्य उन्नयन संघ के तत्वावधान में संघ के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो डॉ. अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार चौहान बागी के संयोजन में मोहम्मदाबाद तहसील परिसर के अधिवक्ता भवन में एक अहम बैठक हुई। जिसमें संगठन के मऊ जनपद इकाई का विस्तार किया गया।जिसमें रमेश राय जिला संरक्षक, सुरेंद्र सिंह चांस जिलाध्यक्ष, कृष्ण देव घायल महामंत्री, रोहितास सौम्य संयुक्तमंत्री, अमिताभ बागी सूचना एवं प्रसारण विभाग, डॉ. मलिन खैराबादी कार्यकारणी सदस्य मासूम बैरागी कार्यकारणी सदस्य, मो. इद्रीश कार्यकारणी सदस्य, पागल प्रेमी कार्यकारणी सदस्य, रामजी सिंह एडवोकेट कार्यकारणी सदस्य, विजय कुमार श्रीवास्तव कार्यकारणी सदस्य के साथ एक मजबूत इकाई का गठन किया गया। सरस काव्य गोष्ठी में कई जिलों से आए रचनाकारों ने काव्य पाठ करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




