Slide 1
Slide 1
एजुकेशनमऊ

मऊ: विक्ट्री इंटर कॉलेज के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 1640 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

उत्कृष्ट प्रतिभागियों को 6 दिसंबर को किया जाएगा सम्मानित

सतीश कुमार पांडेय

मऊ। विक्ट्री इंटर कॉलेज में शनिवार को स्व. रामानंद राय स्मृति सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विक्ट्री इंटर कॉलेज एवं सर्वोदय इंटर कॉलेज के कुल 1640 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परीक्षा के दौरान छात्रों ने अपने ज्ञान व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का संचालन कॉलेज के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार राय एवं प्रधानाचार्य डॉ. शाश्वतानंद पांडे की देखरेख में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों को हल कर प्रतियोगी माहौल का अनुभव लिया।प्रधानाचार्य डॉ. शाश्वतानंद पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान की समझ बढ़ाना और उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल छात्रों में जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास भी करते हैं।

वहीं कॉलेज के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार राय ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को 6 दिसंबर को होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार राय, प्रधानाचार्य डॉ. शाश्वतानंद पांडे, देवेंद्र नाथ शाही, अर्जुन कुमार सिंह, अवधेश यादव, चंद्रभान मौर्य, करुणेश मिश्रा, रजत कुमार, रामानुज, सुमन, सुषमा, नरेंद्र सिंह, अमित यादव और आनंद राय सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button