
तारा त्रिपाठी/मीरजापुर।थाना क्षेत्र के भगौतीदेई स्थित एक खदान के रास्ते और वर्चस्व की बात को लेकर दो पक्षों में लाठियां चटकी और दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार संजय भाई पटेल भाजपा के बड़े नेता हैं। उनका भगौतीदेई स्थित खनन क्षेत्र में आशीर्वाद नामक एक प्लान्ट चलता है। गाड़ियों के आने-जाने को लेकर दूसरे प्लान्ट के संचालक शिवकुमार सिंह उर्फ पिन्टू पटेल से विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठियां चटक उठी जिससे दोनों पक्षों के लोगों को चोटे आई है। संजय भाई पटेल का कहना है कि शिवकुमार अपने साथियों के साथ मेरे आफिस में तोड़-फोड़ के साथ लूटपाट किये है वहीं दूसरी तरफ दूूसरे पक्ष से शैलेश सिंह ने एएनए स्टेशन प्लान्ट के चारदीवारी के तड़ने के आरोप में संजय भाई पटेल के लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। मौके पर पहुची पुलिस मे गनेश व सहान अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिला है और जांच की जा रही है। ज्ञातव्य हो कि दोनो पक्ष राजनीति मेंअपना अपना रसूख रखते हैं।




