बलिया
बलिया: सड़क पर बने गड्ढे को श्रमदान से पाटा

सरकार के भरोसे सबकुछ नहीं छोड़ा जा सकता – दिलीप कुमार चौहान बागी
नगरा (बलिया)। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था साहित्य उन्नयन संघ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार चौहान बागी के नेतृत्व एवं बलिया इकाई के संरक्षक श्री इंद्रजीत वर्मा और कोषाध्यक्ष श्री रामबदन वर्मा जी के संयोजन में ग्राम सराया गुलबराय एवं गौरा मदनपुरा के मध्य पंदह राजवाहा के सड़क पर बने तमाम खतरनाक गढ़ों को श्रमदान करते हुए पाटा गया। इस मौके पर दिलीप कुमार बागी ने बताया कि संपूर्ण कार्य सरकार या प्रशासन पर नहीं छोड़ सकते राष्ट्रहित एवं समाजहित में हम नागरिकों को भी अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु आगे आना चाहिए तभी राष्ट्र का विकास संभव है।इस मौके पर सत्यम चौहान, शिवम, मटू यादव, नंदिता, सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।




