Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:सौ रुपए उधार मांगने के विवाद में जमकर बवाल

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़।बरदह थाना के चकचोर्रा गांव में बीती आधी रात को मारपीट के बाद आगबबूला हुए लोगों ने बदला लेने के लिए सोमवार सुबह करीब 8 बजे दूसरे पक्ष के लोगों के घरों पर हमला कर दिया। घर में मौजूद महिलाओं को मारा पीटा गया। घटना के दौरान पुरुष सदस्य खेत में गए थे। घर में तोड़फोड़ की गई। नकदी और जेवर को भी लूट ले जाने का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक चकचोर्रा गांव में रविवार की शाम को दो घरों में शादी थी। चकचोर्रा निवासी अमरचंद 32 पुत्र राजेंद्र और रवि रविवार की शाम को दुबरा बाजार गए थे। वहां पर शराब की दुकान पर रवि ने अमरचंद से 100 रुपया मांगा। इसी में कुछ तू तू मैं मैं हुई थी। शादी के एक घर से अमरचंद और चंद्रशेखर 28 पुत्र अच्छेलाल, ननिहाल में रह रहा 20 वर्षीय निलेश बोलेरो गाड़ी से कुछ लोगों को लेकर जौनपुर छोड़ने गए थे। वहां से रात में ढाई बजे लौट रहे थे। वही दूसरी तरफ से आरोप है कि सचिन, वीरु, विशाल, संदीप, प्रवीण, चंदन राजभर और अन्य लोग राम नवल बिंद की पोती की शादी से अपने घरों की तरफ लौट रहे थे। बोलेरो सवार दोनों लोग और घर पैदल लौट रहे युवकों से चकचोर्रा के प्राथमिक विद्यालय मोड़ पर आमना सामना हो गया। इसमें रवि दुबरा की घटना को लेकर वाद-विवाद करने लगा। मामला बढ़ गया। इसके बाद अमरचंद की पिटाई शुरू हो गई। चंद्रशेखर बचाने गया तो उसको भी लोगों ने मारपीट दिया। घटना के बाद युवक भाग निकले। दोनों घायलों के परिजन सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और दोनों को लेकर जौनपुर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चंद्रशेखर की हालत गंभीर थी। सुबह जब जब चंद्रशेखर के पक्ष को पता चला कि उसको होश नहीं आया है तो लोग़ लामबंद हो गए। जिस के बाद रात में मारपीट करने वालों के घर पर एक साथ धावा बोल दिए और तोड़फोड़ करने लगे। पूर्व प्रधान संजय राजभर, राम जनम राजभर, विशाल, संदीप आदि के घरों पर एल ई डी टीवी, कूलर, पंखा, सिलाई मशीन, चार बाइक, दरवाजा तोड़ फोड़ दिए। पूर्व प्रधान संजय के पुत्र सचिन ने बताया कि नगदी जेवर ले गए।दूसरे पक्ष से रवि राजभर 22 वर्ष, रीमा 19, रुबी 18, संगीता 40, इस विशाल 24, आदर्श 21, शिल्पा 25 वर्ष चोटिल हो गए। वहीं चंद्रशेखर की सोमवार को ही सगाई थी। लेकिन उसके घायल होने के बाद सगाई स्थगित हो गई। मामले में बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले में जांच की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button