Slide 1
Slide 1
लाइफस्टाइल

आजमगढ़: अभयांश ने अपने जन्मदिन पर प्रसाद के रूप में बांटा 200 पौधा

गोविन्द लाल शर्मा।आजमगढ़। शहर के रेलवे स्टेशन स्थित बउरहवां बाबा मंदिर पर अनोखा कार्यक्रम देखने को मिला। जिसमे एक परिवार ने अभयांश प्रताप सिंह के चौथें जन्मदिन पर 200 पौधा प्रसाद के रूप में वितरित किया। इसके बाद सत्या सिंह परिहार व जगप्रीत कौर के हाथों दिव्य रूद्राभिषेक हुआ जिसके बाद विशाल भण्डारा शुरू हुआ तो देररात्रि तक जारी रहा।  200 आवंला, नीम, अमरूद के पौधों को जन्मदिन पर आये लोगों में इस शर्त पर वितरित किया है कि आप इसे पौधों को देखभाल अपने पुत्र की भांति करेंगे, जो प्रसाद के रूप में होगा। इसके लिए हर बार डायरी पर इन लोगों का नाम, पता मोबाइल नोट किया जाता है और समय समय पर पौधों के बारे में जानकारी ली जाती है। इस अनोखे कार्यक्रम की चर्चा जोरों पर है। सत्या सिंह परिहार ने बताया कि जिस तरह से पौधों की कटाई हो रही है यह खतरनाक हैं, सत्या सिंह परिहार ने आगे बताया कि प्रकृति को पर्यावरण के जरिये ही संतुलित रखा जा सकता है। जन्मोत्सव कार्यक्रम को पर्यावरणीय उत्सव के रूप में अगर हर परिवार मनायेगा तो निश्चित ही हम हरे भरे आदर्श आजमगढ़ की नींव रख सकते है। पौधारोपण करते हुए भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, जयनाथ सिंह ने कहाकि बच्चों के जन्मदिन पर पौधारोपण की अनोखी परम्परा से सबको सीख लेनी चाहिए। रूद्राभिषेक के बाद विशाल भंडारा शुरू हुआ जो देररात्रि तक जारी रहा। इस अवसर पर भाजपा नेता अखिलेश मिश्र, श्रीकृष्ण पाल, नरसिंह सिंह, सत्यम गुरू, सुशील सिंह, सुशीला सिंह, विश्वजीत सिंह, राधा मोहन गोयल, आशीष उपाध्याय, विजय पाल सिंह, रतन पाल सिंह, शालिनी सिंह, डेजी सिंह, श्रवण सिंह, शौर्यांश प्रताप सिंह, विशाल सिंह सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button