
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले के देवगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर मोहल्ले में गुरुवार रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। यहां सिगरेट खरीदने गए 19 वर्षीय युवक आदित्य सेठ की दुकानदारों ने पिटाई कर दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार देवगांव बाजार के मिर्जापुर मुहल्ले में कालिदास चौरसिया की जनरल स्टोर की दुकान है, बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे मिर्जापुर निवासी आदित्य सेठ (19) दुकान पर सिगरेट खरीदने गया था. फुटकर पैसे की लेनदेन को लेकर बात इतनी बड़ी कि मामला मारपीट पर जा पहुंचा। आरोप है कि दुकानदार के तीन पुत्रों सनोहर, मनोहर, पिंटू और उनकी मां ने मिलकर आदित्य पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल आदित्य को अस्पताल, लालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




