
यज्ञशाला उद्घाटन व वेद प्रचार कार्यक्रम हुआ संपन्न
गाजीपुर। यज्ञ मानव जीवन के समस्त कल्याणकारी कामनाओं की पूर्ति वाला एक कामधेनु के समान है। यह वह कल्पवृक्ष है। जिसका सानिध्य लेकर आज का युवा और आज का मानव समाज अपने सनातन वैदिक संस्कारों को सशक्त बनाने के साथ ही साथ संसार में प्रचलित विभिन्न विषमताओं एवं सामाजिक विकारों, कुरीतियों से मुक्ति पा सकता है। उक्त बातें स्थानीय दयानंद एंग्लो वैदिक (डी.ए.वी) इंटर कॉलेज गाजीपुर के प्रांगण में दिनांक 17 जुलाई से 19 जुलाई तक चले यज्ञशाला उद्घाटन एवं वेद प्रचार कार्यक्रम के दौरान अपने भजन एवं प्रवचन के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से पधारे वैदिक विद्वान एवं अंतर्राष्ट्रीय कथाकार एवं कवि आचार्य संजीव रूप ने कही।इस अवसर पर यज्ञशाला के निर्माणकर्ता आर्य समाज के संरक्षक एवं डीएवी प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष श्री मोहन प्रसाद गुप्ता का परिवार सहित सम्मान मुख्य अतिथि ,कार्यक्रम के अध्यक्ष , आर्य समाज परिवार एवं डीएवी प्रबंधन समिति के द्वारा अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश,अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अम्बरीश सिंह “भोला” मानद सदस्य वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड वाराणसी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि आज का युवा विद्वान तो हो रहा है परंतु बहुत तेजी से आज के समाज में युवा पीढ़ी संस्कार विहीन भी होता जा रहा है। इस तरह के विकार एवं विकृतियों से अपने युवाओं को रोकने के लिए यह आवश्यक है कि उन्हें वेद, वैदिक संस्कार एवं यज्ञ,यज्ञशालाओं का सानिध्य उन्हें दिलाया जाए। यही एक मार्ग है जिससे हम अपने युवाओं को एक सच्चा एवं मजबूत राष्ट्र भक्त युवा बनाने के साथ ही साथ अपनी पुरातन सनातन वैदिक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना विशेष योगदान कर सकते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अमेठी से पधारे हुए समग्र विद्यालय प्रबंधक महासभा (भारतवर्ष) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि आज की युवा दिशा विहीन होकर अपने जीवन को बर्बाद न करें।इस कार्यक्रम में समग्र विद्यालय प्रबंधक महासभा (भारतवर्ष)के प्रांतीय अध्यक्ष श्री नागेश्वर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्री मनोज कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव विनय कुमार सिंह जौनपुर से एवं गाजीपुर के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान दिलीप कुमार वर्मा, मंत्री धर्मेंद्र कुमार जायसवाल ,कोषाध्यक्ष अजय कुमार केसरी, उप प्रधान संजय कुमार वर्मा, सूचना मंत्री संतोष कुमार वर्मा, मनोज कुमार जायसवाल, आर्य वीर दल के संचालक वागीश, उदयभान गुप्ता, गौरव, डीएवी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री सुरेंद्रनाथ वर्मा, विजय वर्मा, गोरा बाजार आर्य समाज के वेद प्रकाश आर्य, हिंदू युवा वाहिनी के अमित सिंह, रासबिहारी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह,निर्गुणदास केशरी आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम में आए सभी प्रबंधक गणों एवं आगंतुकों, अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक आदित्य प्रकाश कार्य ने किया। संचालन कमलेश वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर ने की।




