Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशलखनऊ

सम्मानित पत्रकारों का हित अत्यंत आवश्यक है: विशाल सिंह

नवनियुक्त सूचना निदेशक के साथ उप्र मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति की परिचयात्मक बैठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति कार्यकारिणी और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के नवनियुक्त निदेशक की सोमवार को एक परिचयात्मक बैठक हुई। इस बीच पत्रकारों के उज्जवल भविष्य एवं उनके कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं पर चर्चा भी हुई। निदेशक विशाल सिंह ने आश्वस्त किया और कहा कि सम्मानित पत्रकारों का हित अत्यन्त आवश्यक है। सरकार के निर्णयों, योजनाओं और परियोजनाओं के प्रचार-प्रसार में इनका अहम योगदान होता है। शासन से वार्ता कर शीघ्रातिशीघ्र लाभकारी योजनाओं को निष्पादित किया जाएगा।समिति के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी ने निदेशक का आभार व्यक्त किया। निदेशक के सम्मुख तीनों उपाध्यक्ष आकाश शेखर शर्मा, अविनाश चन्द्र मिश्र, राघवेन्द्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी, संयुक्त सचिव विजय कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार सैनी, नीता देवी मिश्रा और कार्यकारिणी सदस्यों में रितेश सिंह, अब्दुल वहीद, नवेद सिकोह, वेद प्रकाश दीक्षित, भूपेन्द्र मणि त्रिपाठी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, रेनू निगम, शेखर पंडित, सुयश मिश्रा और सत्येन्द्र राय का प्रमुख रूप से परिचय कराया गया।सूचना विभाग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अपर निदेशक अंशुमान त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक दिनेश गुप्ता, वित्त अधिकारी संजय कुमार सिंह, उप निदेशक राम मनोहर त्रिपाठी, सहायक निदेशक जीतेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button