Slide 1
Slide 1
मिर्जापुरसड़क दुर्घटना

कार व हाइवा की जोरदार टक्कर में कार चालक की दर्दनाक मौत

(मीरजापुर) 
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित नारायनपुर मोटर मंडी के पास  बुधवार की देर शाम ट्रक हाइवा व कार की जोरदार टक्कर में कार सवार चिकित्सक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।खिरौड़ी ग्राम निवासी 40वर्षीय अक्षय दीक्षित पुत्र स्व० भोला दीक्षित एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी में चिकित्सक हैं।जो देर शाम हॉस्पिटल से अपने घर वापस लौट रहे थे कि थाना क्षेत्र के नरायनपुर मोटर मंडी के पास पहुंचे ही थे कि सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।जिससे चिकित्सक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने चचेरा भाई राम लखन दीक्षित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को अंतपरिक्षण हेतु भेज दिया।घटना के बाद चालक हाइवा लेकर फरार हो गया।मृतक को दो बेटी है।घटना की सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button