गाजीपुर : राष्ट्र निर्माण में सामाजिक ध्येय को प्राथमिकता दें युवा – दुर्गेश

त्रिलोकी नाथ राय
मुहम्मदाबाद/ गाजीपुर। स्थानीय तहसील अंतर्गत क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव स्थित शहीद संस्मरण इंटर कालेज के प्रांगण में 26 जनवरी को धूम धाम से तिरंगा फहराया गया। एवं वरिष्ठ पत्रकार एवं यूपीडा के पूर्व मीडिया सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय द्वारा नवनिर्मित विज्ञान भवन का लोकार्पण भी किया गया। विद्यालय प्रांगण बच्चों से पूरे दिन गुलजार रहा। सभा की अध्यक्षता शशिधर राय टुनटुन ने मंच का कुशल संचालन नारायण उपाध्याय ने एवं अनुज दुबे ने किया। कार्यक्रम सुबह 8 बजे ध्वजारोहण से शुरू हुआ, प्रधानाध्यापक अमित यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात बंदे मातरम् एवं गणतंत्र दिवस अमर रहे का नारा बच्चो द्वारा बुलंद किया गया। मुख्य अतिथि दुर्गेश उपाध्याय एवं समाजसेवी अमरनाथ राय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि दुर्गेश उपाध्याय द्वारा नवनिर्मित विज्ञान भवन का लोकार्पण किया गया।
साथ में समाजसेवी अमरनाथ राय सहित विशिष्ट सम्मानित अतिथि गण मौजूद रहे। इसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के मनमोहक प्रस्तुति की शुरुआत हुई। इसी क्रम में “वृद्धाश्रम” के नाम से एक नाट्य प्रस्तुति बच्चियों द्वारा की गई जो लोगों को भावविभोर कर गई। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। मुख्य अतिथि दुर्गेश उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रबंधक उमेश चंद्र राय द्वारा इस विद्यालय के लिए अथक परिश्रम कर नित नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। और यह उम्मीद भी जताई कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह सक्रिय रहेंगे।
इस अवसर पर दुर्गेश उपाध्याय, अमरनाथ राय, उमेश चंद्र राय, नारायण उपाध्याय, चौधरी दिनेश चंद्र राय, पूर्व प्रधान त्रय जेपी राय, लल्लन राय एवं विद्यासागर गिरि, रामानुज सिंह, डॉक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव पूर्व प्रधानाचार्य, जनार्दन राय, सुशील श्रीवास्तव, अवध किशोर राय, मोहन राय, रविंद्र राय बी एड , अक्षयवर राय, कृष्णमोहन गुप्ता, चंदन कुमार, विजेंद्र सिंह, गौरव पांडे, सुरेन्द्र नाथ राय, अरविंद राय,मिथिलेश राय, आनंद राय पहलवान, कमलेश्वर नाथ उपाध्याय, हेमनाथ राय, श्रीभगवान राय, नीरज राय, अक्षय राय साधु, बालाजी राय, कृष्ण मुरारी राय, डॉक्टर आलोक राय, बच्चन राय, रामनगीना यादव, राजेंद्र राय, किरण राय, अनिल राय, राजेश राय बागी, त्रिलोकी नाथ राय ‘महादेव’ पत्रकार, जयशंकर राय पत्रकार, बुच्चू बाबा, मदन दूबे, डॉक्टर अशोक उपाध्याय, सुनील यादव, मृत्युंजय तिवारी , सहित विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापकों की खासी उपस्थिति रही। इसके अलावा विद्यालय में छात्र छात्राओं के साथ क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




