Slide 1
Slide 1
अलीगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

अलीगढ़: एडीए के भ्रष्टाचार से बन गया एक और होटल

बिना नक्शा पास एक और अवैध निर्माण, जगह भी नजूल
डॉ सतीश वर्मा
अलीगढ़। लाल डिग्गी रोड जिला जज के आवास के बाहर खाली पड़ी जमीन पर उद्योग पति द्वारा नक्शे के विपरीत 3 मंजिला होटल बन कर तैयार हो चुका है। इससे एडीए के जेई, एई व अन्य कर्मचारी के भ्रष्टाचार के कारनामे साफ नजर आ रहे हैं। जानकारी अनुसार, यह होटल शहर के भट्टा मालिक भोलू का ही नया प्रतिष्ठान है। होटल निर्माण में करोड़ों रुपए के लागत आई है। यही नहीं इस निर्माण में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण को भारी भरकम सुविधा शुल्क देकर जिला जज की नाक के नीचे यह निर्माण कार्य हुआ है। यह जमीन भी नगर निगम नजूल की है । इसको विक्र कराने में निवर्तमान जिला अधिकारी का पूरा सहयोग मिला हुआ था। मजे की बात तो यह है कि सामने ही नगर निगम का ऑफिस हैं। प्रतिदिन जिला अधिकारी से लेकर नगर आयुक्त व मंत्री भी यहां से गुजरते हैं लेकिन किसी की नजर इस अवैध निर्माण पर नहीं पड़ी। हैरान करने वाली बात यह है कि इस होटल की जमीन का पूर्ण कागजात भी नहीं है। अब सवाल यह है कि किसी आधार पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने इतने बड़े होटल निर्माण में अपनी आंखे बंद करली। क्या अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा इस होटल के खिलाफ विधवश कार्यवाही कर पाएंगे? वैसे तो उपाध्यक्ष काफी तेज प्रवृत्ति के और निष्पक्ष हैं यह बात हमारे प्रतिनिधि को देखने को मिली। क्या अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का चाबुक इस होटल पर चलेगा क्योंकि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ऐसे कारनामों के प्रति गंभीर है परंतु जनपद में ऐसे कई अवैध निर्माण मौजूद हैं। ऐसे अन्य अवैध निर्माणों का खुलासा आगे किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button