
तैयारी बैठक में सौंपी गई जिम्मेदारियां
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
वाराणसी की अति प्राचीन संस्था स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी (स्थापित सन 1954) द्वारा आषाढ़ सुदी द्वितीया पर निकाली जाने वाली बाबा श्री काल भैरव जी के स्वर्ण रजत प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा व श्रृंगार का आयोजन इस वर्ष शुक्रवार 27 जून को होगा।उक्त संदर्भ में रविवार को दारानगर स्थित नंद कटरा में बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमल कुमार सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को कार्यों का दायित्व सौंपा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज पर्व बाबा काल भैरव की शोभायात्रा एवं श्रृंगार में वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में समाज के युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए, क्योंकि आज के नौजवान ही कल के भविष्य हैं।बैठक का संचालन महामंत्री सतीश कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम सेठ बच्चा ने दिया। बैठक में मुख्य रूप से गंगाराम , श्याम सुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ बच्चू , मुरली मनोहर सिंह, किशोर कुमार सेठ, अशोक वर्मा, देवकांत वर्मा, अनुज गौतम, राजू वर्मा, श्याम सर्राफ, विष्णु सेठ, जनार्दन वर्मा प्रधान, एडवोकेट सुरेंद्र सेठ, अवधेश सेठ, एडवोकेट विशाल सेठ, हनी सेठ, सुशील सेठ, श्याम जी सेठ, मनोज सेठ, सर्वेश वर्मा, राजन सेठ, महेश सिंह, रामप्रकाश सेठ, सीताराम सेठ, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।




