Slide 1
Slide 1
क्राइमविदेश

कोलंबिया:राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को कार्यक्रम के दौरान मारी गई सिर में गोली

हालत गंभीर, इस गोलाबारी में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी

कोलंबिया। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को बोगोटा में एक कार्यक्रम के दौरान सिर में मारी गई गोली, वह गंभीर रूप से हो गए हैं। सीबीएस न्यूज ने बताया कि उरीबे की हालत गंभीर बनी हुई है।इस गोलीबारी के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।उनकी पार्टी सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजर्वेटिव पार्टी ने एक बयान में कहा कि वह एक अभियान कार्यक्रम में भाग ले रहे थे,तभी उनके सिर में मार दी गई है। बोगोटा के मेयर कार्लोस फर्नांडो गैलन ने पुष्टि की कि संदिग्ध बंदूकधारी को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया गया। हमलावर को हिरासत में लेने के लिए सुरक्षा बलों ने तुरंत की कार्रवाई की। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने बाद में घोषणा की कि इस प्रयास के पीछे के लोगों की पहचान करने वाली जानकारी के लिए 3 बिलियन कोलम्बियाई इनाम रुपया के रूप में दिया जाएगा। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।गौरतलब है कि कोलंबिया ने 20 वीं सदी के आखिर में कई हाई-प्रोफाइल राजनीतिक हत्याओं को झेला है। इनमें लुइस कार्लोस गैलन और कार्लोस पिजारो की हत्याएं भी हैं शामिल हैं। कई राजनीतिक नेताओं ने उस दौर के फिर से वापस आने पर जताई है गहरी चिंता।कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है, उन्होंने उरीबे टर्बे के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीतिक हिंसा को फिर कभी कोलंबिया की वास्तविकता का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।बताते चलें कि मिगुएल उरीबे टर्बे एक दक्षिणपंथी सीनेटर हैं। विपक्षी डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के एक प्रमुख सदस्य हैं। वह कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति जूलियो सेसर टर्बे के पोते और पत्रकार डायना टर्बे के बेटे हैं।कोलंबिया के यूनिवर्सिडैड डी लॉस एंडीज और हार्वर्ड के कैनेडी स्कूल से पढ़ें हुए उरीबे राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के वामपंथी सुधारों के कड़े आलोचक रहे हैं। 2026 के चुनावों से पहले खुद को एक प्रमुख रूढ़िवादी आवाज के तौर पर   बुलंद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button