आजमगढ़: ट्रक की चपेट में आने से कोचिंग जा रही दो सगी बहनें घायल,एक की मौत

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोईनाबाद सड़क पर कोचिंग सेंटर जा रही दो सगी बहनों हादसा में मौत हो गई। वाहन का पहिया निकलने से इसकी चपेट में आकर दो सगी बहने गम्भीर रूप से घायल हो गयीं। एक तो मौके पर ही दम तोड दिया जबकि दूसरी उपचार के भर्ती है। एक छात्र की मौत को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। जाम से आक्रोशित ग्रामीणों को विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन को एक सेक्शन पीएसी बल बुलाना पड़ा फिर भी ग्रामीण जामस्थल पर डटे रहे। मौके पर मुबारकपुर, जहानागंज, सिधारी तीन थानों की फ़ोर्स भी आ गई थी। सीओ आस्था जायसवाल मौके पर पहुंची और ग्रामीणो को आश्वस्त देकर जाम खुलवाया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोईनाबाद निवासी सूर्यभान की दो पुत्रियां दिव्यांशी और प्रियांशी घर से कोचिंग सेंटर जा रहीं थी। वे सड़क पर पहुंची थी कि तेज रफ़्तार से आ रहा ट्रक का पहिया खुलकर छिटक गया जिसकी चपेट में उक्त दोनो बहने गम्भीर रूप से घायल हो गयी। दिव्यांशी ने मौके पर ही दम तोड दिया जबकि बड़ी बहन प्रियांशी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह जीवन और मौत से जूझ रही है। इधर घटना को लेकर सड़क पर उतर कर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन में सड़क मार्ग जाम कर दिया। जाम लगभग चार घंटे तक चला।




