
गाजीपुर।नगर के रौजा स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कर्मठ, समर्पित देश भक्त बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को लौह पुरुष कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने बड़ी दृढ़ निश्चयता, दूरदर्शिता के साथ देसी रियासतों का भारत में विलय कराया और एक अखंड भारत को बनाने में अपना योगदान दिया, उनके नेतृत्व के अलावा किसी और नेता में यह साहस नहीं था कि वह देसी रियासतों को अखंड भारत का हिस्सा बन सके। इस अवसर पर प्रोफेसर सुबोध त्रिपाठी, प्रोफेसर सेंगर, प्रोफेसर डीपी सिंह डॉक्टर अनुपमा राय आदि ने भी समारोह को संबोधित किया। अंत में प्राचार्य ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।देशभक्ति गीतों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




