Slide 1
Slide 1
आगराराजनीति

आगरा:PM मोदी के ‘मन की बात’कार्यक्रम, रा सांसद व महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना

आकाश वर्मा
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय ‘मन की बात’ कार्यक्रम को आगरा जयपुर हाउस स्थित माधव मंडल के बूथ संख्या 145 ,भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना। मन की बात कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री ने देश से कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है, संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है, हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन ,महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता , मथुरा के वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत गर्ग , कार्यक्रम संयोजक नवीन गौतम ,ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष धीरज कोहली,पूर्व मंत्री डॉ राम बाबू हरित जी,इंद्रजीत आर्य ,निर्मला दीक्षित , शमा सक्सेना ,मुनेंद्र जादौन , अभिषेक गुप्ता , संजय अरोरा,पूर्व पार्षद आशीष पाराशर,भाजपा आगरा महानगर मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल,स्वीटी कालरा, मनमोहन कुशवाह ,करुणा निधि गर्ग ,वरुण पाराशर ,श्रवण कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button