Slide 1
Slide 1
वाराणसीसाहित्य

वाराणसी: सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ शंभूनाथ सिंह नवगीत पुरस्कार की घोषणा

— 109वीं जयंती 17 जून को काशी विद्यापीठ में आयोजित

— इस वर्ष देश के तीन नवगीकारों में डॉ योगेंद्रदत शर्मा, विजय किशोर मानव, डॉ राजेंद्र गौतम मिलेगा पुरस्कार


वाराणसी। सुप्रसिद्ध कवि साहित्यकार डॉ. शंभुनाथ सिंह की स्मृति में उनकी जयंती पर प्रतिवर्ष दिया जाने वाला प्रतिष्ठित डॉ. शंभुनाथ सिंह नवगीत पुरस्कार विगत 3 वर्षों से कतिपय कारणों से बाधित था। इस वर्ष आगामी 17 जून को डॉ. शम्भुनाथ सिंह की 109वीं जयंती के अवसर पर वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। डॉ. शम्भुनाथ सिंह नवगीत पुरस्कार चयन समिति के संयोजक डॉ. इंदीवर ने वाराणसी में इन पुरस्कारों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष देश के तीन प्रतिष्ठित नवगीतकारों क्रमशः डॉ. योगेंद्र दत्त शर्मा – गाजियाबाद (2023), श्री विजय किशोर मानव – कानपुर (2024) एवं डॉ राजेंद्र गौतम – नई दिल्ली (2025) को इस पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। जिसमें प्रत्येक कवि को रुपए 11000/- की धनराशि, नारकेलि अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। चयन समिति के सहसंयोजक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस पुरस्कार की स्थापना स्वयं डॉ. शम्भुनाथ सिंह ने वर्ष 1990 में की थी।

काशी विद्यापीठ में ही प्रथम नवगीत पुरस्कार इलाहाबाद के सुप्रसिद्ध नवगीतकार श्री गुलाब सिंह को सुप्रसिद्ध समालोचक डॉ. नामवर सिंह के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया था। तब से अब तक सर्वश्री रामचंद्र चंद्रभूषण – सीतामढ़ी (1992), डॉ. उमाशंकर तिवारी – गाजीपुर (1994), डॉ. सत्येंद्र शर्मा – कटनी (1995), प्रो. नईम – देवास (1999), पं. श्रीकृष्ण तिवारी – वाराणसी (2000) डॉ. श्यामसुंदर दुबे – दमोह (2002), श्री अमरनाथ श्रीवास्तव – इलाहाबाद (2007), श्री सत्यनारायण – पटना (2008), श्री सुरेंद्र वाजपेई – वाराणसी (2010), डॉ. सुरेश- लखनऊ (2012), डॉ. माहेश्वर तिवारी – मुरादाबाद (2013), डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र – देहरादून (2014), श्री ओम धीरज – वाराणसी (2015), डॉ विनोद निगम – होशंगाबाद (2016) श्री अनूप अशेष – सतना (2017) श्री राम सेंगर – कटनी (2018), डॉ. इंदीवर – वाराणसी (2019), श्री सोम ठाकुर – आगरा (2021) एवं श्री सुधांशु उपाध्याय – प्रयागराज (2022) को यह पुरस्कार देश के विभिन्न शहरों में अनेक गणमान्य व्यक्तियों के कर – कमलों द्वारा प्रदान किया जा चुका है।

इस अवसर पर डॉ. शम्भुनाथ सिंह की 109वीं जयंती के दृष्टिगत “नवगीत : उत्तर शम्भुनाथ” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग के अंतर्गत सद्य: स्थापित डॉ. शम्भुनाथ सिंह शोधपीठ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश की  राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल, राज्यसभा के उपसभापति  हरिवंश, उपमुख्यमंत्री  बृजेश पाठक एवं प्रख्यात पत्रकार – साहित्यकार एवं TV9 के निदेशक श्री हेमंत शर्मा सहित देश के अनेक वरिष्ठ नवगीतकारों व समीक्षकों को आमंत्रित किया गया है।

रिपोर्ट – सुशील कुमार मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button