Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल की गाजीपुर से शुरुआत, इस कार्य की की जा रही सराहना

गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में “ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल” महाभियान की शुरुआत की गई। जिसमें संगठन के लोगों द्वारा गाजीपुर जनपद के विभिन्न  क्षेत्रों में भ्रमण एवं बैठक की गई। इस भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी संबंधों को पुनर्जीवित कर समाज हित में जागरूक करना था। यह भ्रमण कार्यक्रम कुछ दिनों तक अनवरत जारी रहेगा। भ्रमण महाभियान के प्रथम दिन सुहवल एवं गौरा गांव में भ्रमण कर एक बैठक रखी गई थी। बैठक में समाज हित में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू ने कहा कि यह “भ्रमण महाभियान” आपसी संबंधों को पुनर्जीवित करने का एक अच्छा अवसर है। राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने कहा कि ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन समाज हित में सदैव तत्पर रहा है। आगे भी समाज ने सदैव तत्पर रहेगा।

प्रदेश संगठन मंत्री रासबिहारी राय ने कहा कि यह “भ्रमण कार्यक्रम” समाज हित में मील का पत्थर साबित होगा।जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्र राय ने कहा कि समय समय इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए । इस प्रकार के कार्यक्रमों से ऊर्जा का संचार होता है।सभी लोगों का जागरूक स्वभाव, वास्तविक चिंतन, भावपूर्ण व्यवहार, समाज हित में जज्बा, निश्चित रूप से अपने समाज हित में मील का पत्थर साबित होगा। वार्तालाप में क्रमिक चिंतन मंथन बहुत अच्छा रहा। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू  ने कहा कि सभी लोगों का सहयोग और समर्थन से ही हम अपने समाज को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे आगे भी इसी तरह सहयोग और समर्थन देते रहें, ताकि समाज के विकास के क्रम में नई इबारत लिखी जा सके। इस अवसर पर जितेंद्र राय बबलू, त्रिलोकी नाथ राय, रास बिहारी राय, प्रमोद राय, जितेंद्र कुमार राय,विश्वजीत राय,विजयशंकर राय,प्रमोद राय,सुधीर राय,अमित राय,राजेश राय, भीष्म राय, बबन राय, आदर्श कुमार राय, गोपाल राय, विवेक राय दीपू राय, विवेक राय, आदित्य राय, अभिनव राय, अश्वनी राय, अजीत राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button