Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशदेवरियासड़क दुर्घटना

देवरिया:करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

असगर अली
देवरिया। जनपद के पिपरपाती गांव में रविवार को करंट की चपेट में आने से एक दुकानदार की मौत हो गई। घर में बिजली के बोर्ड में तार लगाते समय यह हादसा हुआ।मृतक कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती मोहल्ला निवासी तीस वर्षीय सूरज गुप्ता पुत्र केदार गुप्ता भीखमपुर रोड पर बर्गर और चाउमीन की दुकान चलाते थे।रविवार को सूरज अपनी दुकान के लिए सामान तैयार कर रहे थे। इसी दौरान, घर में बिजली के बोर्ड में 440 वोल्ट का तार जोड़ रहे थे तभी अचानक तेज करंट की चपेट में आ गए और अचेत हो कर गिर गए।यह देख परिजनों ने तुरंत उन्हें बचाने का प्रयास किया।शोर सुन कर पास पड़ोस के लोग पहुंचे और तत्काल लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाए। चिकित्सकों ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूरज की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।  चिकित्सकों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि सूरज गुप्ता एक मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे। वे कई सालों से फास्ट फूड की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं और वे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button