देवरिया : दो बोलेरो से 212 पेटी अवैध शराब जब्त,तस्कर गिरफ्तार

असगर अली
देवरिया (हिंदुस्तान संदेश)।जनपद के लार पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही 212 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। दो वाहनों से कुल 1908 लीटर शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।लार थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सोमवार सुबह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा उन्हें सूचना मिली कि दो सफेद रंग की बोलेरो पर अवैध शराब भरकर बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने भागलपुर पिंडी-लार मार्ग पर सजांव और रेवली गांव के सामने चेकिंग शुरू कर दी।पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे।चेकिंग के दौरान दो बोलेरोआते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे।कुछ दूरी आगे देवली के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। इस दौरान एक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे चालक को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया।गिरफ्तार चालक से पूछताछ और वाहनों की तलाशी में अवैध शराब बरामद हुई। जांच में एक बोलेरो (UP63AA2205) से 15 पेटी और दूसरी बोलेरो पिकअप (UP52AT3026) से 197 पेटी शराब मिली। जब्त की गई शराब की कुल कीमत लगभग 5,24,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दिनेश यादव पुत्र रामसकल यादव, निवासी डुमरी मठिया, थाना लार को गिरफ्तार किया है। फरार हुए चालक की पहचान शिवकुमार पुत्र रामाज्ञा यादव के रूप में हुई है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। बरामद शराब और दोनों वाहनों को सीज कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।




