Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़मिर्जापुर

मिर्जापुर: शरीर को मन से और मन को आत्मा से जोड़ता है योग: दयाशंकर मिश्र

आयुष मंत्री एवं मा0 उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग ने किया गया योगाभ्यास

तारा त्रिपाठी
मीरजापुर। ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व साप्ताहिक योगाभ्यास के अंतर्गत नगर के फतहा घाट पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन श्री दयाशंकर मिश्र (दयालु) एवं मा0 उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (राज्यमंत्री) सोहन लाल श्रीमाली ने योग कार्यक्रम में पहुंचकर विभिन्न आसनों को कर योगाभ्यास किया। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी के तत्वाधान में आयोजित योग कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मा0 आयुष मंत्री ने कहा कि देश मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से पूरे विश्व में योग को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता दिलाई है। 21 जून 2025 को दुनिया के 180 से ज्यादा देश योग दिवस मनाएंगे। इस योग दिवस को लेकर पूरे देश में पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। आज इस गंगा तट पर भी सभी माताएं, बहनों, युवाओं के साथ मिलकर योग अभ्यास किया गया है। 15 जून 2025 से चल रहे इस योगाभ्यास में सब मिलकर अभ्यास कर रहे है। योग के लिए देश में एक लाख से ज्यादा स्थानों एवं उत्तर प्रदेश में 4075 स्थानों पर योग किया जायेगा। योग का शाब्दिक अर्थ होता है जोड़ना, योग ने शरीर को तन से और तन को आत्मा से जोड़ने का काम किया है। गांव को शहर से, शहर को प्रदेश से, प्रदेश को देश से, देश को विश्व से जोड़ने का काम रही है। अपने नाम की सार्थकता को आज योग ने प्रमाणित किया है। भारत के सनातन विधा को जिस तरह से विश्व ने गले लगाया है, निश्चित ही सनातन की विजय है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने विकास के साथ देश की विरासत को भी सजोया है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि 21 जून 2025 को होने वाले अंतरराष्ट्रीय दिवस को लेकर पूरे सप्ताह योगाभ्यास किया जा रहा है। आज फतहा घाट पर हुए इस अभ्यास में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु जी भी शामिल होकर योगाभ्यास किया है। अगर जीवन में निरोग रहना है तो हमें अपने दिनचर्या में योग शामिल करना होगा,ष्जब करेंगे योग तो बनेंगे निरोग। 21 जून 2025 देश में बड़ी संख्या में लोग योग कर के पूरे विश्व को भारत की प्राचीन विरासत का दर्शन कराएंगे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे शान के साथ कल योग दिवस मनाया जायेगा। पतंजलि महिला योग समिति की तरफ से आई राजलक्ष्मी ने भी अपने योग से सभी को प्रभावित किया। जिसको लेकर आयुष मंत्री एवं आभा फाउंडेशन द्वारा अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया है। ऐसी बालिकाएं दूसरों के लिए प्रेरणा बनती है। इस मौके पर पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) सोहन श्रीमाली माली, आयुष मंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी गौरव राठी, नितिन विश्वकर्मा, सभासद शरद सरोज, शशिधर साहू, संदीप तिवारी, विजय प्रजापति, अजय मोदनवाल, राजेश सोनकर, सत्यनारायण जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, गौरव उमर, जाह्नवी तिवारी, अमित श्रीनेत, ईओ जी लाल, कर अधीक्षक शरदेंदु सिंह, जलकल अभियंता ओमप्रकाश राम, सीएसआई मनोज सेठ, आरआई अनिल जायसवाल, कंप्यूटर प्रभारी राकेश गुप्ता, जेई जटा शंकर पटेल सहित आमजन एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button