बलिया: मोटिवेशनल कार्यक्रम में नि:शुल्क कापी- कलम का हुआ वितरण

बलिया। नगरा स्थित कोठिया टी.डी कान्वेंट स्कूल परिसर में साहित्य उन्नयन संघ द्वारा शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत एक मोटिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं में निःशुल्क कॉपी – कलम का वितरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आये कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का भरपूर प्रयास किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार चौहान बागी ने मोबइल और इंटरनेट के दुसप्रभावों को समझते हुए पढ़ा कि फैशन और मोबइल जी का जाल बन गया, प्यारे बच्चों तुम्हारा बुरा हाल कर गया। कवि डी. एन. सिंह रसिक ने सुनाया कि जो मंजिल तक न पहुंचाए वह डगर नहीं होता।
हास्य कवि जितेंद्र त्यागी ने अपनी कविताओं के माध्यम से उपस्थित बच्चों को खूब गुदगुदया ।कवि पुष्पराज पुष्प ने सुनाया- पढ़ाई ही तेरी परछाई है l
गाजीपुर से आयी बाल कवयित्री नंदिता चौहान ने पढ़ा कि बेटों के लोभीयों से कोई तो पूछो कोंख में ही क्यों मारी जाती है बेटी।डॉ.दिलीप कुमार चौहान बागी ने अपने सम्बोधन में बताया कि संस्था एक राष्ट्रीय व्यापी मिशन के तहत एक लाख गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में निःशुल्क कॉपी, कलम एवं अन्य सामग्री के वितरण युद्ध स्तर चला रही है। कार्यक्रम का संचालन कवि दिलीप कुमार बागी एवं संयोजन रामप्रताप चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर बलिया इकाई के संरक्षक इंद्रजीत वर्मा, कोषाध्यक्ष राम बदन वर्मा, स्कूल की प्रबंधिका श्रीमती तारा देवी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि यशवंत कुमार चन्दन सहित सैकड़ो की संख्या में बच्चे,शिक्षक,अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




