Slide 1
Slide 1
चंदौली

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया स्वामी विवेकानंद की जयंती

चन्दौली । रामनगर, वाराणसी स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी का जन्म दिवस ” राष्ट्रीय युवा दिवस ” के रूप में मनाया गया।

सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी तथा आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

महाविद्यालय के प्रवक्ता मुकेश कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जन्म दिवस ” राष्ट्रीय युवा दिवस ” के रूप में इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसका उद्देश्य युवाओं को उनके विचारों से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद केवल संत नहीं, बल्कि युवाओं के मार्गदर्शक थे। उनका प्रसिद्ध मंत्र, ” उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए “। आज भी हर युवा के लिए दिशा दिखाने वाला दीपक है। उनका जीवन युवाओं को आत्मविश्वास, साहस और सेवा का पाठ पढ़ाता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं ज्योति कुमारी, नेहा, अंतिमा, रागिनी, तथा निमिषा केशरी ने भी उनके बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

डॉ.अरुण कुमार दुबे द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन एवं डॉ.लक्ष्मी द्वारा मंच का संचालन किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से डॉ.सूर्य प्रकाश वर्मा, डॉ.प्रतिमा राय, दीपक गुप्ता, सुश्री वैशाली पाण्डेय, सुश्री नेहा सिंह, सुश्री अंजली विश्वकर्मा, सोफिया खानम, अजय कुमार शुक्ला आदि शिक्षक–शिक्षिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button