Slide 1
Slide 1
वाराणसी

आजमगढ़: वरिष्ठ पत्रकार डॉ के विक्रम राव के निधन पर शोक सभा का आयोजन

श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठते रहे

सुशील कुमार मिश्र/आजमगढ़
देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.के.विक्रम राव का सोमवार को प्रातः लखनऊ के एक निजी अस्पताल में सांस संबंधी तकलीफ के कारण भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद निधन की खबर के बाद उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के आजमगढ़ स्थित शिविर कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार व यूनियन के जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने डॉ. के .विक्रम राव के पत्रकारिता जगत में पत्रकारों के लिए उनके संघर्षों और कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रकाश डाला और उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

शोक सभा का संचालन कर रहे रामकुमार यादव ने कहा कि डॉ. राव पत्रकारिता के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय थे और उन्होंने श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाते हुए पत्रकारों के हितों की लड़ाई लडी। वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्ता ने कहा कि उनका जीवन संघर्षशील पत्रकारिता,सिद्धांतनिष्ठ विचारों और निर्भीक लेखनी का पर्याय रहा। वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर ने बताया कि डॉ.राव टाइम्स आफ इंडिया के नो प्रदेशों में ब्यूरो प्रमुख रहे और भारतीय प्रेस काउंसिल के छह वर्षों तक सदस्य रहे और उन्होंने कई पुस्तक भी लिखी।इस शोकसभा में बद्रीगुप्ता,अभिमन्यु शर्मा, सूबेदार यादव,अश्विनी यादव, विनोद शर्मा, रामजीत चंदन, श्रीकांत शर्मा,राम सिंह यादव, एहतेशाम, गोविंद यादव,बृजभान यादव, तेज प्रताप श्रीवास्तव व दिनेश यादव सहित आदि प्रमुख पत्रकार गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button