Slide 1
Slide 1
क्षेत्रीय समाचारगाजीपुर

गाजीपुर : ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह पप्पू के सौजन्य से कुंडेशर में लगी हेलोजन लाइट,खुशी

         संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय

गाजीपुर।मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत कुंडेशर ग्राम सभा के खेल के मैदान में आज ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह पप्पू के सौजन्य से तीन हेलोजन लाइटें लगवाई गई। जिसमें गांव के युवाओं ने अथक प्रयास किया।सभी युवाओं की मेहनत और लगन से खेल मैदान (कृषि भवन) पर लाइट लगाने का कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। विगत कई वर्षों से ग्रामीणों और  खिलाड़ियों को बिना प्रकाश के बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, ग्रामीणों की मांग थी कि खेल के मैदान में लाइट लगे और ग्रामीणों और युवाओं को राहत मिले।लाइट लगने की खबर से खुश ग्रामीणों, युवाओं, खिलाड़ियों ने बताया कि लाइट न रहने से हमेशा भोर में टहलने वालों एवं व्यायाम करने वाले युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, साथ ही हमेशा जीव जंतु का भी खतरा बना रहता था। ग्रामप्रधान द्वारा सुविधा मुहैया कराए जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह ने कहा कि जनहित में अपने स्तर से हमेशा कार्य करवाया जाता रहा है और आगे भी निरन्तर कार्य योजना जारी रहेगी।लाइट को सही जगह पर लगवाने में सक्रिय रूप से आयुष पांडेय (भाजयुमो नेता) अनुज तिवारी, विवेक पटेल, रोहित यादव, दीपक राय, हरिओम तिवारी, अतुल श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव का मुख्य योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button