उत्तर प्रदेशमिर्जापुरराजनीति

मिर्जापुर: गठबंधन की गांठ में उलझा बीजेपी जिलाध्यक्ष का पद

(रिपोर्ट – तारा त्रिपाठी)

मीरजापुर। प्रदेश में भले ही तमाम भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा होगी, लेकिन जिले के नये अध्यक्ष के नाम को होल्ड कर दिया गया है। लिहाजा वर्तमान अध्यक्ष बृज भूषण का कार्य काल बढ़ गया है। यह दिन, महीना या कितने साल होगा यह तो संगठन जाने।
नये अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया। नये अध्यक्ष की ताजपोशी अगले चरण में होने की संभावना है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की कर्मभूमि और कैबिनेट मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह की जन्मभूमि को पार्टी के नये जिलाध्यक्ष का अभी और इंतजार करना होगा। जिले में गठबन्धन के चलते अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल केंद्रीय मंत्री हैं, उनके पति आशीष पटेल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
संशय
बढ़ गया अनुप्रिया पटेल के चहेते बृजभूषण का कार्यकाल
कार्यकर्ताओं में मायूसी

छानबे सुरक्षित सीट पर इसी दल की रिंकी कोल विधायक हैं। विधायक रत्नाकर मिश्र, सुचिस्मिता मौर्य, रमाशंकर सिंह पटेल, अनुराग सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया नगर निगम की चारों सीट पर भाजपा विराजमान है। भाजपा ने जिसे चुनावी रण में उतारा उसे जनता ने खुलकर जिताया। जब जिले को नया अध्यक्ष देने की पारी आयी तो उसे होल्ड कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि अध्यक्ष बनने की होड़ में कई लोग शामिल है। कुछ लोगों की दौड़ लखनऊ से लेकर

दिल्ली तक लग रही हैं। किसी भी प्रकार जुगत बैठाया जा रहा है। जबकि सेवा के दम पर तमाम लोगों को संगठन पर भरोसा है। चर्चा हैं कि जिले में कई दावेदारों का नाम नेताओं के द्वारा बढ़ाये जाने से संगठन उहापोह में हैं। लिहाजा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा को रोक दिया गया है। एक नाम पर चर्चा के बाद अगले चरण में नये जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की संभावना है। एक बार कार्यवाहक और दो बार अध्यक्ष रहे बृज भूषण की विदाई पद से तय मानी जा रही हैं।

इसके पूर्व ऐसे नाम के मंथन जारी है जिसे भाजपा और अपना दल एस को स्वीकार हो। 2019 में बालेंदुमणि की विदाई कर कार्यवाहक के रूप में बृजभूषण को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। चर्चा आज भी होती हैं कि अपना दल की नेत्री अनुप्रिया पटेल के कहने पर भाजपा का जिलाध्यक्ष बदल दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button